-->

Breaking News

कांग्रेस ने की ‘शिवराज ऐप’ और ‘मोदी रन’ पर रोक की मांग

इंदौर। मध्यप्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया के मोर्चे पर भी लड़ाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से पेश भाजपा के महत्वाकांक्षी मोबाइल ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गुहार की है कि इस ऐप को प्रतिबंधित कर दिया जा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आज एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘शिवराज ऐप में मध्यप्रदेश गान ‘सुख का दाता, सबका साथी...’ का भी इस्तेमाल किया गया है, जबकि यह गीत भाजपा के नहीं बल्कि राज्य सरकार के खर्च पर बना है। इस ऐप में सरकारी खजाने से चलने वाली योजनाओं का भी प्रचार किया गया है। यह ऐप आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन करता है।’

सलूजा ने कहा कि ‘शिवराज ऐप’ में मुख्यमंत्री के फोटो से लेकर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी दिखायी देता है। इस ऐप के जरिए कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता तोड़कर भाजपा का प्रचार किया जा रहा है, जिससे मतदाता गुमराह हो रहे हैं। लिहाजा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस ऐप को प्रतिबंधित कर दिया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फेसबुक और वाट्सऐप सरीखे सोशल मीडिया माध्यमों पर भी दुष्प्रचार वाले ऐसे पोस्ट जारी कर रही है, जिनसे कांग्रेस की छवि मतदाताओं के बीच खराब हो रही है। चुनाव आयोग को सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रचार..प्रसार पर रोक लगानी चाहिए। कांग्रेस को ‘मोदी रन’ पर भी आपत्ति है, जिसे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम से उतारा गया है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस गेम के जरिये मतदाताओं को ‘अनुचित तरीके से प्रभावित करने की कोशिश’ की जा रही है। लिहाजा चुनाव आयोग को इस गेम पर भी रोक लगा देनी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com