मशहूर निर्माता राज तिलक का निधन
मुंबई। फिल्म 'मुक्ति, चेहरे पे चेहरा, 36 घंटे' जैसी मशहूर फिल्मों के निर्माता राज तिलक का निधन हो गया। 70-80 दशक के निर्माता राज तिलक काफी दिनों से पीठ दर्द की शिकायत को लेकर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। छह अक्टूबर को उनका निधन हो गया। हालांकि इस बात की पुष्टि गुरुवार को हुई है।
सूत्रों ने बताया कि 21 सितंबर उन्हें जबरदस्त बैक पेन हुआ और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसके बाद उनकी स्पाइनल सर्जरी भी हुई लेकिन सर्जरी के दौरान ही कुछ दिक्कतों की वजह से उनकी मौत हो गई। बी आर चोपड़ा के दामाद राज तिलक के बेटे विशाल ने आज बताया कि उनके पिता काफी महीनों से बैक पेन की शिकायत से लड़ रहे हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन उन्हें इंफेक्शन हो गया था।
गौरतलब है कि उनका अंतिम संस्कार हो गया है। चोपड़ा परिवार से रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू और उनका बेटा अभय अंतिम संस्कार के समय वहां मौजूद थे। गिल्ड प्रोडक्शन के भी कई लोग वहां उपस्थित थे। गिल्ड के मनीष गोस्वामी ने बताया कि वे राज तिलक को 20 सालों से जानते थे। राज तिलक ने संजीव कुमार, रेखा, शशि कपूर, राज कुमार, माला सिन्हा जैसी बड़े सितारों के साथ काम किया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com