फरार साई ने विज्ञापन देकर खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठ
सूरत । यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते फिर रहे आसाराम के पुत्र नारायण साई की तलाश में सूरत पुलिस की छह टीमें बृहस्पतिवार को छापेमारी में जुटी रहीं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दो सगी बहनों द्वारा पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने वारंट के साथ पहुंची गुजरात पुलिस ने जोधपुर की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच साई ने अपने वकील के जरिये स्थानीय गुजराती अखबार 'गुजरात गार्जियन' और 'गुजरात मित्र' में विज्ञापन देकर खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है।
न्यायिक हिरासत खत्म होने की वजह से जोधपुर की अदालत में सभी अभियुक्त पेश किए गए थे। अदालत ने आसाराम की सहयोगी संचिता गुप्ता उर्फ शिल्पी और शिवा की जमानत याचिका खारिज कर दी। आसाराम को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। पिछले 40 दिनों से वह जोधपुर जेल में हैं। जोधपुर के पुलिस उपायुक्त अजय पाल लांबा ने कहा कि जोधपुर पुलिस आश्रम से जुड़ी सभी तहकीकात पूरी कर चुकी है और वह गुजरात पुलिस को हर तरह का सहयोग देगी। नारायण साई ने विज्ञापन में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही हैं। साई के वकील गौतम देसाई ने कहा कि उनकामुवक्किल अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार या शनिवार को अदालत में याचिका दायर करेगा।दूसरी ओर, आसाराम और उनके बेटे की ओर से दो सगी बहनों द्वारा दर्ज कराए गए मामले को खारिज कराने के लिए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। याचिका पर अगले कुछ दिनों में सुनवाई हो सकती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com