पाक गोलीबारी में तीन बच्चों समेत पांच घायल
जम्मू
। पाकिस्तान ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अमूमन भारतीय चौकियों
को निशाना बनाने वाली उसकी सेना ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर
अखनूर के परगवाल सेक्टर में खेतों में काम कर रहे किसानों और गांव में
गोलीबारी के साथ मोर्टार के गोले दागे। इसमें तीन बच्चों सहित पांच लोग
घायल हो गए। गोलीबारी देर रात जारी रही। इससे पहले सुबह भी पाकिस्तान ने
जम्मू के आरएसपुरा में गोलीबारी की। भारत की जवाबी कार्रवाई में दो
पाकिस्तानी रेंजरों के मारे जाने की सूचना है। उधर, पुंछ जिले में लगातार
तीसरे दिन पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी। कारगिल युद्ध के बाद पहली बार
पाकिस्तान इतने बड़े पैमाने पर गोलीबारी कर रहा है।
पाकिस्तान
ने अखनूर के खौड़ ब्लॉक में दोपहर एक बजे नजवाल गांव के खेतों में काम कर
रहे किसानों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। मक्की की फसल काट रही
निशा देवी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि करीब पांच दर्जन
किसान जान बचाने को खेतों में ही लेट गए। सीमा पर योत्रमल पोस्ट पर तैनात
बीएसएफ की 32 बटालियन ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तानी
रेंजर्स की 19 डेजर्ट रेजीमेंट ने करीब डेढ़ बजे गांव पर मोर्टार शेल दागना
शुरू कर दिए। एक शेल नजवाल के श्यामलाल के घर के आंगन में गिरा, जिससे घर
के अंदर मौजूद उसके तीन बच्चे और मां घायल हो गई। इससे पूर्व पाकिस्तान ने
सुबह पौने दस बजे जम्मू के आरएसपुरा में गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों के
अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की 19 डेजर्ट रेजीमेंट
के दो जवान मारे गए हैं।
युद्ध एकमात्र विकल्प: कांग्रेस सांसद
जम्मू-पुंछ
से कांग्रेस सांसद मदन लाल शर्मा ने राज्य में खूनखराबा कर रहे पाकिस्तान
से सीधा युद्ध कर उसे कड़ा सबक सिखाने की केंद्र से मांग की है। उन्होंने
कहा कि वक्त आ गया है कि सेना पाकिस्तान को उसके किए की सजा देकर उसे अगले
दस सालों के लिए ठंडा कर दे।इतिहास गवाह है कि पाकिस्तानी कभी भी युद्ध के
बिना नहीं माना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com