शिल्पा के लिए राज कुंद्रा रखेंगे 'करवा चौथ'
मुंबई। हमेशा पत्नी को पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखते
हुए सुना जाता है, लेकिन जब पति भी अपनी पत्नी के समर्पण में उसका साथ दे
तो कितना अच्छा लगता है। जी हां ऐसा ही कुछ अभिनेत्री शिल्पा शेंट्टी के
पति राज कुंद्रा भी करने जा रहे हैं। वे शिल्पा के लिए करवा चौथ का व्रत
रखेंगे।सूत्रों ने बताया कि शादी के बाद से ही राज शिल्पा के लिए करवा चौथ का
व्रत रखते आ रहे हैं। इस बार भी रखेंगे। चर्चा है कि दोनों साथ में डांस
रियलिटी शो नच बलिए की शूटिंग के सेट पर अपना व्रत खोलेंगे।
गौरतलब है कि जिस दिन करवा चौथ है उसी दिन नच बलिए की शूटिंग शुरू हो
रही है और शिल्पा वहां बतौर जज मौजूद रहेंगी। करवा चौथ के दिन भी उन्हें
काम करना होगा। इसलिए उन्होंने सेट पर ही अपना व्रत खोलने का मन बनाया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि व्रत के दिन भी
उन्हें देर तक शूटिंग करनी होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com