बीमार शाहरुख देख रहे हैं अपनी पुरानी फिल्में
मुंबई। अभिनेता सिर्फ फिल्में करते हैं लेकिन उनके पास अपनी फिल्में
देखने का वक्त कहां होता है, लेकिन जब भी उन्हें थोड़ा भी समय मिलता है वे
अपनी फिल्में देखते हैं और पुरानी यादें ताजा करते हैं। इन दिनों बीमार पड़े
शाहरुख खान भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं। शाहरुख को तेज बुखार है और वे घर
में बैठकर अपनी ही फिल्में देखते रहते हैं।
शाहरुख खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि कि जब से उनकी
तबीयत बिगड़ी है तब से उन्होंने कई सारी फिल्में देख डाली हैं। शनिवार को
उन्होंने टीवी पर 'डॉन' देखी, रविवार को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',
रविवार रात को 'चेन्नई एक्सप्रेस' देखी।गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख फराह
खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com