कानपुर में गरजेंगे मोदी, फूंकेंगे चुनावी बिगुल
कानपुर।
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज से यूपी में
लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। आज मोदी कानपुर में एक बड़ी रैली
को संबोधित करेंगे। रैली को भव्य बनाने के लिए यूपी बीजेपी ने बड़ी तैयारी
की है। मोदी पहली बार यूपी में इतनी बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।बीजेपी
जानती है दिल्ली की गद्दी पर पहुंचना है तो यूपी में ज्यादा-ज्यादा सीटें
जीतनी होंगी। इसी तरह कानपुर के बाद मोदी की यूपी में दर्जनों रैलियां
होंगी। कानपुर के इंदिरानगर स्थित मैदान में आयोजित मोदी की रैली की
तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई मोदी
की कानपुर रैली को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।
मोदी रैली में 100 फुट लंबे मंच से संबोधित करेंगे। मुख्य मंच जहां से मोदी संबोधन करेंगे वह 100 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा बनाया गया है। इस मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दो मंच और बनाए गए हैं जिनमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बैठेंगे। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी में दोबारा वापसी करने वाले कल्याण सिंह मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। इस बात की पुष्टि बीजेपी ने कर दी है।बीजेपी का अनुमान है कि इस रैली में करीब तीन लाख लोग आएंगे। मोदी की बात लोगों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसी के लिए पूरे मैदान में करीब 100 एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी है। बीजेपी ने मोदी की इस रैली को 'विजय शंखनाथ रैली' का नाम दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाली मोदी की यह पहली चुनावी रैली सफल रही तो बीजेपी नेताओं और कार्यकताओं में जोश आएगा।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी हर रोज रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वाजपेयी ने कहा कि मोदी दोपहर 2 ब्रुाकर 35 मिनट पर मैदान में पहुंचेंगे। मोदी के भाषण के जरिए युवाओं को लुभाने की पूरी तैयारी की गई है। फेसबुक, ट्विटर और सीधे एक खास नंबर डायल कर भाषण को सुना जा सकता है। इसी तरह रैलियों से संबंधित जानकारी 09328280005 पर मिस्ड काल करके ली जा सकती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com