-->

Breaking News

CBI का आरोप, तलवार दंपति ने किया गुमराह

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरूषि हेमराज हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को भी सीबीआई ने अंतिम बहस जारी रखी। गाजियाबाद अदालत में सीबीआई ने शुक्रवार को उस एफआईआर को मुद्दा बनाया जिसे राजेश तलवार ने आरूषि की हत्या के बाद नोएडा में दर्ज कराया था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि राजेश तलवार ने इस एफआईआर में झूठ बोला था। सीबीआई के मुताबिक इस एफआईआर में राजेश ने सीधे तौर पर हेमराज को हत्यारा बताते हुए उसके भाग जाने की बात कही। सीबीआई का ये सवाल था कि जब कत्ल की जानकारी सुबह हुई तो राजेश को कैसे पता कि हेमराज रात में भाग गया था। यही नहीं सीबीआई ने ये भी कहा कि छत की चाबी मांगने पर राजेश ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की थी।

सीबीआई ने जलवायु विहार स्थित आरूषि के फ्लैट में डायनिंग टेबल पर मिली व्हिस्की की बोतल पर मिले खून के निशान पर भी बात की। सीबीआई का कहना था कि ये खून के निशान एक महिला और पुरूष के थे जो निश्चत रूप से आरूषि के कातिल के थे। सीबीआई का कहना था कि जो राजेश एक दिन पहले पुलिस को छत की चाबी नहीं दे रहे थे वही राजेश दूसरे दिन पुलिस को फोन कर छत से कत्ल के हथियार तलाशने की सलाह दे रहे थे। गौरतलब है कि 15 मार्च 2008 को नोएडा में हुई आरूषि हेमराज हत्याकांड में राजेश और उनकी पत्नी दोनो आरोपी है और सीबीआई अंतिम बहस कर रही है। 15 अक्टूबर को सीबीआई अपनी बहस जारी रखेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com