-->

Breaking News

बैकफुट पर CBI, बंद होगा बिड़ला के खिलाफ केस!

नई दिल्ली। खदान आवंटन मामले में सीबीआई हिंडाल्को के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला के खिलाफ केस बंद कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई का कहना है कि एफआईआर सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है और अगर जांच में गलत नहीं पाया जाता है तो केस बंद हो सकता है।इससे पहले प्रधानमंत्री ने हिंडाल्को को कोल ब्लॉक देने के फैसले को बिल्कुल सही ठहराया था। उन्होंने कहा कि हिडाल्को को मेरिट के आधार पर कोल ब्लॉक मिला है और इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है। इससे पहले कुमारमंगलम वित्त मंत्री चिदंबरम से भी मिल चुके हैं। दूसरी तरफ सीबीआई ने इस कोल ब्लॉक को हासिल करने के आधार पर ही मंगलम बिड़ला पर एफआईआर दर्ज की है।

हिंडाल्को को खदान आवंटन के मामले पर पीएमओ की सफाई के बाद बीजेपी ने पीएम से बाकी मामलों पर भी पक्ष रखने को कहा है। प्रकाश जावड़ेकर ने पूछा है कि क्या खदान आवंटन में दर्ज सभी 14 एफआईआर पर पीएम की तरफ से स्पष्टीकरण आएगा। वहीं जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव के मुताबिक कोयला घोटाले में सीबीआई के पीएम का बयान लेने से क्या बिगड़ेगा। इसपर कांग्रेस ने पीएम का बचाव करते हुए कहा कि पीएम सफाई दे चुके हैं, इसपर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।मिली जानकारी के मुताबिक कोयला खदान आवंटन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। गौरतलब है कि सीबीआई अब कायला घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कर रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com