कानपुर में मोदी की दहाड़, कांग्रेस को करो बाहर
कानपुर |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी
ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते
हुए कांग्रेस के नेतृत्व को अहंकारी बताया। मोदी ने कहा कि हर चुनाव में
कांग्रेस एक नया नारा देती है और बाद में उसको भुला देती है। पिछले चुनाव
में कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन महंगाई
कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,
सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने महंगाई के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा।
उनको जनता की परवाह नहीं है। कांग्रेस का नेतृत्व अहंकारी है। मोदी ने कहा
कि पिछले 60 वर्षों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने केवल जनता को
छला ही है।
शानदार और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने मंच से यूपी में चुनावी बिगूल फूंकते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह का अभिनंदन करते हुए कहा कि आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं आपके प्यार को बर्बाद नहीं होने दूंगा। यह यूपी में मोदी की पहली रैली है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आपको जीवन को तबाह किया है। उन लोगों को आप अपने बच्चों के भविष्य को तबाह करने का मौका नहीं देंगे।उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनीफेस्टो में महंगाई हटाने का वायदा किया था कि क्या महंगाई हटी है जबकि इसके उलट इन्होंने महंगाई को और बढ़ा दिया है। आपको इन्हें सत्ता से बाहर करना पड़ेगा। यह सरकार गरीब के घर में चूल्हा नहीं जले इसकी चिंता क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल से कांग्रेस धोखा दे रही है।
उत्तर प्रदेश की सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5000 निर्दोष लोगों को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार वोटबैंक की राजनीति के नाम पर यह सब कर रही है।उन्होंने कहा कि मेरे गुजरात में उत्तर प्रदेश के जिले और तहसील का कोई न कोई व्यक्ति जरूर रहता है। यह सोचने की बात है कि जिस भूमि ने आठ-आठ प्रधानमंत्री दिए है। वहां पर विकास क्यों नहीं हुआ है। यह सोचने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति मीलों दूर गुजरात क्यों काम करने जाता है। उन्होंने कहा कि गुजरात भरोसे का प्रतीक हो गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने दस साल के कार्यकाल का हिसाब क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने दस साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस को जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कोयले की राख पीएम पर छा रही है। इनके इसी कारनामों के कारण कोयले की फाइलें खो गई हैं। इसी कारण हमें बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com