बगदाद में ब्लास्ट और गोलीबारी, 49 लोगों की मौत
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में हुए बम विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं
में 49 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर हमले शिया इलाकों को निशाना
बनाकर किए गए। इन हमलों में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।वर्ष
2008 के बाद सर्वाधिक हिंसा होने के मद्देनजर कुछ महीने बाद होने वाले आम
चुनाव से पहले इराकी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मदद को लेकर अपील करने के
लिए मजबूर होना पड़ा है। मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एवं
मेडिकल अधिकारियों के मुताबिक सात कार विस्फोटों सहित कम से कम आठ विस्फोट
हुए, जो मुख्य रूप से इराकी राजधानी के शिया मुसलमानों के इलाकों में हुए।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को बगदाद में इसी तरह के विस्फोट हुए थे जिसमें 21 लोग मारे गए थे। नवंबर महीने में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। आज के हमले शहर के मुख्य वाणिज्यिक जिले करादा, शिया मुसलमानों का इलाका शाब और सदरीया में हुए| बहरहाल, किसी भी संगठन ने इस हिंसा की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य हमले की घटना के तहत सुलेमानिया शहर में बंदूकधारियों ने इराकी राष्ट्रपति जलाल तालाबानी के प्रमुख अंगरक्षक की हत्या कर दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com