अमेरिका, अफगानिस्तान द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर सहमत : केरी
वाशिंगटन : अमेरिका के विदेशी मंत्री जान केरी ने कहा है कि वह और
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई 2014 के बाद अमेरिकी सैन्य बलों की
मौजूदगी के संबंध में द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते (बीएसए) की शर्तों पर सहमत
हो गए हैं।
केरी ने कल यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति करजई के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद हम महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते की अंतिम भाषा को लेकर सहमत हो गए हैं। इस समझौते को अब लोया जिरगा के समक्ष पेश किया जाएगा।’ केरी ने उन रिपोटरें का खंडन किया जिनमें बताया गया था कि करजई ने नागरिकों की हत्याओं को लेकर अमेरिका से माफी मांगने को कहा है।
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति करजई ने माफी मांगने को नहीं कहा। माफी पर कोई चर्चा नहीं हुई।’ केरी ने कहा कि अफगानिस्तान में 2014 के बाद रहने वाली अमेरिकी सेनाओं की भूमिका बहुत सीमित होगी। उनका काम प्रशिक्षण देना, सक्षम बनाना और सहायता करने तक सीमित रहेगा। अमेरिकी सैन्य बलों की युद्ध संबंधी कोई भूमिका नहीं होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com