सोनिया आज मध्य प्रदेश के दौरे पर...
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया
गांधी गुरुवार को झाबुआ के मेघनगर में एक सभा को संबोधित करेंगी। उनके
अलावा केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह
हुड्डा भी चुनाव प्रचार के लिए गुरवार को प्रदेश के दौरे पर आएंगे।सिब्बल
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर 21 नवम्बर को ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद रीवा,
जबलपुर होते हुए शाम को भोपाल आएंगे। राजधानी में वे मध्य विधानसभा
क्षेत्र में आरिफ मसूद के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। 22 नवंबर को
वे पीसीसी में पहुंचेंगे।
हुड्डा की दो सभाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार सुबह भोपाल आएंगे। वे रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज और फिर बरेली में सभा लेंगे।
कमलनाथ की आठ सभाएं
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ गुरवार को कांग्रेस की 8 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह 10 बजे छिंदवा़़डा के उधेगांव, सिहोरा के कुण्डम, पाटन क्षेत्र के मझौली, पनागर, बरगी, सिवनी के जैतपुर कलां, अमरवा़़डा के धसानवा़डा, परासिया के खजरी अंतु में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं लेंगे।
सिंधिया की आज सात सभाएं और रोड शो
प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे।सिंधिया हेलीकॉप्टर से सुबह सवा दस बजे मुरैना जिले के जौरा पहुंच कर पहली सभा लेंगे। इसके बाद वे सबलगढ़, श्योपुर, कराहल, बैरार और भितरवार में सभाओं को संबोधित करेंगे। ग्वालियर दक्षिण में शाम को पांच बजे से रोड शो के बाद अंतिम सभा लेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com