-->

Breaking News

मैं जनता के लिए ही मरूंगा : शिवराज

इंदौर । मैं जनता के लिए जीता हूं और जनता के लिए ही मरूंगा। कांग्रेस मुझ पर रोजाना झूठे आरोप लगाकर घटिया और स्तरहीन राजनीति कर रही है। जनता सब जानती है। मैंने और पूरी सरकार ने ईमानदारी से जनता की सेवा की है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देपालपुर के बेटमा में सभा को संबोधित करते हुए कही।
महू की सभा में उन्होंने यह तक कह डाला कि यदि कैलाश विजयवर्गीय विधायक नहीं बने तो वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यही बात उन्होंने देपालपुर में भी मनोज पटेल के लिए कही। उधर मनासा, कयामपुर, दलौदा और जावरा में शिवराज को सुनने के लिए भारी भी़ड उम़़डी। कयामपुर में तो भी़ड का यह आलम था कि जिधर नजर घुमाओ, उधर सिर ही सिर नजर आ रहे थे।

शिवराज रतलाम-मनासा क्षेत्र की सभाओं में यह बताने से नहीं चूके कि पिछले सा़ढे आठ साल में उन्होंने मुख्यमंत्री रहते मप्र के लिए क्या-क्या किया? राजा और महाराजा यानी दिग्विजयसिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों फिर उनके निशाने पर रहे और कहा कि मैं प्रदेश के विकास की बात करता हूं और वे विकास में अ़़डंगे लगाते हैं।
उन्होंने कहा आप कांग्रेस-वांग्रेस को मत देखो, आप तो मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने में मेरी मदद करो। अभी तो हमने पिछले पांच सालों में विकास का ट्रेलर दिखाया है, पूरी फिल्म अबकी बार दिखाएंगे। प्रदेश में किसी भी मां, बहन बेटी की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। जो काम बच गए हैं, उन्हें मैं इस बार पूरा कर दूंगा। मैं आपके भरोसे को कभी ठेस नहीं पहुंचाऊंगा।
बताइए कहां काम नहीं हुआ
अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शिवराज से जनता से सवाल किया कि बताइए, ऐसा कौन-सा क्षेत्र है, जिसमें काम नहीं किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में बहुत काम हुआ है। केंद्र सरकार ने हमारे कामों की तारीफ की है। मैं काम के आधार पर आपसे वोट मांग रहा हूं। मेरा मुद्दा सिर्फ और सिर्फ मध्यप्रदेश के विकास का है और मुझे इसमें आपका पूरा सहयोग चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com