कांग्रेस भरोसेमंद नहीं, उखाड़ फेंको: मोदी
शहडोल । भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर तीखे प्रहारों का सिलसिला जारी है। बुधवार को मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में मोदी ने कांग्रेस को भरोसा तोड़ने वाली पार्टी बताया, जो कभी वादे पूरा नहीं करती। मोदी ने लोगों से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
मोदी ने कहा, कांग्रेसी एक हाथ दिखाकर सरकार में आती है और फिर दोनों हाथ से लूटती है। यह उसकी आदत में शुमार हो गया है। इसीलिए वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। मौजूदा दौर में हो रहे सभी चार प्रदेशों में चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा, लोगों में कांग्रेस के प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा है। इसीलिए हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में जीतने जा रहे हैं।
आदिवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस ने देश पर 50 साल राज्य किया लेकिन कभी उसने आदिवासियों की चिंता नहीं की। देश में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो आदिवासियों के समन्वित विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया और उसे धन आवंटित किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यो की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा, खानपान में आई बेहतरी का ही नतीजा है कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है और प्रसव के दौरान होने वाली मौतों की संख्या कम हो गई है। इसी प्रकार से जिस कोयले से कांग्रेस ने पैसा बनाया, उसी कोयले से शिवराज सिंह की सरकार ने बिजली बनाई और प्रदेश का विकास किया। उन्होंने कम समय में तमाम अच्छे कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com