आस्ट्रेलिया में सिख टैक्सी चालक सम्मानित
सिडनीः
ऑस्ट्रेलिया में एक सिख टैक्सी ड्राइवर को उसकी ईमानदारी के लिए मेलबर्न
नगर परिषद ने पुरस्कृत किया है। इस ड्राइवर ने उसकी टैक्सी में छूटे रुपये
वापस लौटा दिए थे। लखविंदर सिंह ढिल्लन ने पिछले माह अपनी टैक्सी से कुछ
लोगों को मेलबर्न के क्राउन कैसिनो छोड़ा था। उन्हें छोडऩे के बाद उसे
टैक्सी की सीट पर कुछ रुपये मिले।
‘हेलार्ड सन’ ने बुधवार को बताया कि द लॉर्ड मेयर रॉबर्ट डॉयले ने सिंह को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। सिंह ने कहा कि चाइनाटाउन से उसकी मैक्सी कैब पकडऩे वाले वह सात आदमी और दो महिलाएं नशे में लग रहे थे। सिंह ने कहा, ‘‘जब मैंने रुपये देखे तो सोचा कि यह क्या हो रहा है। यह अजीब है, मुझे क्या करना चाहिए।’’
रुपये मिलने के बाद वह पुलिस स्टेशन की ओर निकल पड़े, लेकिन जल्द ही उसके पास उन लोगों का फोन आ गया। उन्होंने उसे कैसिनो में पैसे दे जाने को कहा। सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे इनाम में 500 डॉलर दिए। उनमें से एक ने कहा, ‘तुम बहुत ईमानदार हो। तुम अच्छे इंसान हो, तुमने हमारी बहुत मदद की।’’ मेयर डॉयले ने कहा, ‘‘वह मेलबर्नवासियों के लिए मिसाल हैं। यह एक ईमानदार व्यक्ति का काम है।’’ सिंह ने कहा कि वह पुरस्कार पाकर गौरवान्वित हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com