-->

Breaking News

नेपाली माओवादियों ने मतगणना रोकने की मांग की

काठमांडो : नेपाल के यूनीफाइड सीपीएन माओवादियों ने संविधान सभा के चुनावों के शुरूआती परिणामों में पार्टी के तीसरे स्थान पर पिछड़ने के बाद आज चुनाव में साजिश का आरोप लगाते हुए मतगणना निलंबित किए जाने की मांग की।पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘संविधान सभा के चुनाव के दौरान साजिश और असामान्य गतिविधियों के कारण मतों की गिनती का काम लोगों की उम्मीदों और विचारों के अनुसार नहीं हो सका , इसलिए हम मतगणना को स्थगित किए जाने की मांग करते हैं।’ पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कुमार दहल प्रचंड अपने काठमांडो 10 निर्वासन क्षेत्र में पिछड़ रहे थे जहां नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राजन के सी बढ़त लिए हुए थे।

सुशील कोइराला के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि सीपीएन-यूएमएल 58 सीटों और यूनीफाइड सीपीएन माओवादी 16 सीटों पर आगे चल रही थी। मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम नेपाल और मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम डेमोकेट्रिक क्रमश: नौ और छह सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त नीलकांत उप्रेती ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतों की गिनती का काम ‘पारदर्शी तरीके से हो रहा है और यह जारी रहेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com