-->

Breaking News

अमेरिकी ड्रोन हमले में पश्चिमोत्तर पाक में पांच की मौत

इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के हंगु जिले में ताल इलाके में एक मदरसे को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि मदरसे पर सुबह करीब पांच बजे दागी गई तीन ड्रोन मिसाइलों में पांच लोग मारे गए।

प्रधानमंत्री के विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज द्वारा सीनेट में दिए गए बयान के एक दिन बाद ये हमले हुए हैं। अजीज ने सीनेट को बताया था कि अमेरिका ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि तालिबान के साथ सरकार की वार्ता के दौरान ड्रोन हमले नहीं किए जाएंगे।

तहरीक-ए-तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद के एक नवंबर को ऐसे ही हमले में मारे जाने के बाद से आज का हमला पहला हमला था। पाकिस्तान के कबाइली इलाके के बाहर किया गया यह दुर्लभ ड्रेान हमला है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com