-->

Breaking News

जहां BJP सरकारें वहां विकास: उमा भारती

दमोह । मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने बुधवार को दमोह जिले की तीन विधानसभा सीटों में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा पार्टी ही सही अर्थो में विकास को साकार करती है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं उन सभी राज्यों में भरपूर विकास हुआ है। प्रदेश में शिवराज की सरकार ने भी जमकर विकास किया है। उमा भारती ने जिले के बटियागढ़, पटेरा व बांदकपुर में चुनावी सभाएं की।
बांदकपुर में उन्होंने कहा कि मैं उन साढे़ 5 वर्षाें को भूल जाना चाहती हूं जब वे भाजपा में नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार होगी तो विकास और भी तेज होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिग्विजय सिंह की बंटाधार सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाई थी। उन्होंने तिरंगे की खातिर अपनी कुर्सी छो़डी थी। वरना ऐसी कोई शक्ति नहीं थी जो उनसे मुख्यमंत्री का पद छीन पाती।
नरेन्द्र मोदी का बचाव
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उमाभारती ने उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायकों का नरेन्द्र मोदी द्वारा किए सम्मान का बचाव किया।उन्होंने साफ कहा कि जिन विधायकों के नाम अपराध दर्ज हैं,वे निर्दोषष हैं। असली आरोपी उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान हैं, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इतना ही नहीं उमा ने उन विधायकों को राष्ट्रभक्त भी बताया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com