अफ्रीका से ज्यादा भूखमरी MP में: राहुल
कुक्षी [धार]। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार
को ग्राम तालनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त
राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि जितनी भूखमरी मप्र में है उतनी अफ्रीका में
भी नहीं है। यही नहीं एक लाख बच्चे कुपोषण व इलाज के अभाव में मर जाते
हैं।और भाजपा विकास की बात करती है।
गांधी ने कहा कि मैं यह बताने आया हूं कि भाजपा व कांग्रेस में क्या
फर्क है। हम लोगों को जो़़डते हैं वे लोगों को बांटते हैं। हमारी दिल्ली
में सरकार है। वहां पर हमने मनरेगा, भोजन का अधिकार सहित कई लाभ लोगों को
दिए हैं। यदि देश में कोई कमजोर है तो वह आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और
गरीब वर्ग है। मप्र में अमीरों की सरकार चलती है। मैं राजस्थान गया था वहां
मुफ्त दवाई की योजना है। हम मूलभूत संरचना के विकास में भी चि रखते हैं।
रेल, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होना चाहिए। विपक्ष की सोच है कि स़़डक बना दो
और कुछ लोगों को सुविधा दे दो। केवल सड़़क से गरीबों का फायदा नहीं होता।
स़़डक, हवाई जहाज से रोटी नहीं मिलती है। कांग्रेस हर वर्ग के स्वास्थ्य और
शिक्षा की चिंता करती है।
बीजेपी पूछती है पैसा कहां से आएगा
गांधी ने कहा कि हम मनरेगा जैसी योजना लाए तो भाजपा पूछती है कि पैसे
कहां से आएंगे। उन्होंने कहा कि रेत माफिया जो करते हैं उसके बारे में
सरकार नहीं पूछती। हमने एक पए किलो अनाज देने की बात कही। भोजन देने के
अधिकार की बात कही तो वे संसद में भोजन सुरक्षा अधिनियम में बाधा ख़़डी
करते हैं।
पूछते हैं कि पैसा कहां से आएगा। गांधी ने कहा कि इस देश में पैसे
की कमी नहीं है। आप गरीब लोगों तक पैसा नहीं पहुंच पाता है।प्रदेश में
कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो आप लोगों को जमीन मिलेगी। आपका अपना
पैसा है।
असामानता की दीवार तो़़डना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि गरीब के सामने एक दीवार ख़़डी है। सरकार का काम गरीब
का हाथ पक़़डकर इस दीवार को तो़़डना है। विपक्ष के लोग गरीब के सिर से
दीवार तु़़डवाना चाहते हैं। हम गरीबों के हित में काम कर रहे हैं। राजनीति
में हमें मजा नहीं आता है। जब जनता मजदूरी कर रही है और दूसरे लोग सुख भोग
रहे हों। हम कमजोर लोगों के लिए राजनीति करते हैं।
गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 51 हजार ऋ ण माफ करने
से लेकर सभी घोषणाओं को पूरा करने की बात कही। आदिवासी व कमजोर वर्ग के
बच्चों को स्कूल व कॉलेज ले जाने की बात कही। खनिज के मामले में राहुल
गांधी कुछ बोल ही रहे थे कि उन्होंने अचानक ही अपनी सभा समाप्त कर दी। ऐसा
लग रहा था मानों उन्हें भाषण के लिए होमवर्क ठीक से करके नहीं दिया गया। 13
मिनट के इस भाषण में वे स्थानीय बातें ही बोलते रहे। कोई राष्ट्रीय स्तर
की बात नहीं हुई।
राहुल ने मनरेगा का मुद्दा उठाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी
सभा समाप्त करने के बाद में मंच से उतरकर हेलिपेड रवाना होने की बजाय डी के
पास में बैठी महिलाओं से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इसके बाद
उन्होंने आदिवासी महिलाओं से पूछा कि मनरेगा योजना का लाभ मिल रहा है या
नहीं। खासकर मनरेगा में मजदूरी मिल रही है या नहीं इसे लेकर सवाल किए। जवाब
में महिलाओं ने कहा कि काम मिल रहा है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी को विशेष श्रेणी की सुरक्षा सुविधा मिली
हुई है। ऐसे में वे बुधवार को सभा के बाद अचानक ही सुरक्षा घेरा तोड़कर
बैरिकेड्स लांघकर महिलाओं से मिलने पहुंच गए थे। इसमें लीलाबाई, भूरीबाई,
गीताबाई सहित अन्य महिलाओं से उन्होंने उनका नाम पूछा और हालचाल जाने। इतने
में उनके सुरक्षाकर्मी भी हरकत में आ गए। हालांकि कुछ ही पल बाद वे
बैरिकेड्स लांघकर फिर हेलिपेड के लिए रवाना हो गए। इस तरह उन्होंने यहां भी
आदिवासी महिलाओं से मिलकर अपनी शैली बताने का प्रयास किया।
प्रत्याशी नहीं च़़ढे मंच पर
इस सभा के लिए वैसे तो कांग्रेस के सभी सातों प्रत्याशियों को बुलाया
गया था। कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी सुरेंद्रसिंह बघेल से लेकर गंधवानी
और मनावर के प्रत्याशी पहुंचे जरूर किंतु उन्हें मंच से दूर ही रखा गया।
इसकी वजह यह थी कि प्रत्याशी के मंच पर च़़ढते ही चुनावी खर्च की बाध्यता
के चलते इसे प्रत्याशी के खाते में जो़डना प़़डता। कोई भी प्रत्याशी मंच
पर नहीं च़़ढ पाया। इससे पूरा खर्चा पार्टी के मद में ही जु़़डा। इस तरह
इतनी ब़़डी सभा का आयोजन होने के बावजूद कांग्रेस के सारे प्रत्याशियों को
मंच से नीचे ही रहना प़़डा।
वे रहे अपने प्रचार में व्यस्त
सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें धार, सरदारपुर, बदनावर व
धरमपुरी के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में ही चुनाव प्रचार में व्यस्त
रहे। बदनावर में कांग्रेस के स्टार प्रचारकी सिंधिया की आज ही सभा थी। वहीं
अन्य प्रत्याशी अपने जनसंपर्क के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क में
ही लगे रहे।
नमो का नाम नहीं लिया
इधर इस पूरी चुनावी सभा में राहुल गांधी महज 13 मिनट ही बोले। जबकि
लोग उन्हें और अधिक सुनना चाहते थे। वहीं पूरे भाषण में उन्होंने केवल और
केवल चुनावी लाभ के लिए ही अपनी बातें रखीं। राष्ट्रीय स्तर की कोई भी बात
नहीं की। लोगों को उम्मीद थी कि इस सभा में नरेंद्र मोदी का कहीं जिक्र
होगा। लेकिन राहुल गांधी ने ब़़डी ही चतुराई से स्थानीय मुद्दों पर ही
केंद्रित करते हुए नमो का नाम ही नहीं लिया। इधर कांग्रेस नेता मुजीब
कुरैशी, रघु परमार आदि ने राहुल गांधी की अगवानी की और स्वागत किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com