भाजपा चोर नहीं चौकीदार है: राजनाथ
छिंदवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी
नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि हां! हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की
नींद चुराई। मोदी के उलट मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जनपद मैदान में
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा
कि भाजपा चोर नहीं, चौकीदार है।गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा
भाजपा नेताओं को चोर कहे जाने पर भाजपा अध्यक्ष नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
सिंह ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहकर जागरूक विपक्ष का काम किया
है। भाजपा चोर नहीं चौकीदार है। भाजपा ने कांग्रेस को देश के खजाने में
सेंध लगाने से रोका है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जहां पर बीते 40
साल से एक ही परिवार सत्ता का फायदा उठाकर देश को कंगाल कर रहा है। इस
परिवार ने देश का बंटाढार कर दिया है।यूपीए की सरकार ने देश में सा़ढे पांच लाख करो़़ड के घोटालों को
अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के
कारण आर्थिक संकट ब़़ढ रहा है। ऐसे में भाजपा ही लोगों को अब संकट से उबार
सकती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com