-->

Breaking News

जनरल दलबीर सिंह सुहाग होंगे अगले थलसेना सेनाध्यक्ष!

नयी दिल्ली :  रक्षा मंत्रालय ने आज अगले थलसेना अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में आगे बढने का फैसला किया और थलसेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग के नाम की सिफारिश शीर्ष सैन्य पद के लिए की.उच्च-पदस्थ सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) को यह सिफारिश भेजी. मंत्रालय ने आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर इस मामले में चुनाव आयोग की राय मांगी थी.  सूत्रों ने बताया कि थलसेना अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 59 साल के लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग के नाम की सिफारिश की गई क्योंकि वह सभी लेफ्टिनेंट जनरलों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं.      

अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति को इस सिफारिश पर फैसला करना है. मौजूदा थलसेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत होंगे और परंपरा के मुताबिक सरकार वर्तमान थलसेना प्रमुख का कार्यकाल खत्म होने से दो महीने पहले नए प्रमुख के नाम की घोषणा करती है.अगले थलसेना प्रमुख की नियुक्ति का मामला विवादों में घिर गया है क्योंकि भाजपा सरकार की ‘‘जल्दबाजी’’ पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध कर रही है और जोर देते हुए कह रही है कि यह फैसला अगली सरकार पर छोड देना चाहिए.  इससे पहले, दिन में चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर थलसेना अध्यक्ष की नियुक्ति के मामले में हरी झंडी दी. 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com