कांगो में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 15 मरे
किनशासा : कांगो की राजधानी किनशासा में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भडदड़ में करीब 15 लोगों के मरने और 30 के घायल होने की खबर है.समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार किनशासा के प्रशंसक उस समय उग्र हो गए, जब वहां की स्थानीय टीम 'बी क्लब' उत्तरी भाग के शहर लुबुंबासी के साथ एक मैच में हार के कागार पर पहुंच गई थी.
उग्र होने के बाद प्रशंसक मैदान पर पत्थर और दूसरी चीजें फेंककर मैच को रोकने की मांग करने लगे. बढ़ते तनाव को खत्म करने और लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े जिसके बाद भगदड़ मच गई. इस भागदौड़ में स्टेडियम के एक भाग का दीवार गिर गया और एक गेट भी टूटा जिससे लोगों को काफी चोटें आई.सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मरने वाले की संख्या और भी बढ़ सकती है. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच सकती है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com