-->

Breaking News

प्याज अब मिलेगा 100 रुपए किलो

नई दिल्ली: कुछ महिनोंमें प्‍याज की कीमतों में जबरदस्‍त इजाफा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक अक्‍टूबर में प्याज की कीमत 100 रुपये हो जाएगी। इकोनॉमिक टाइम्‍स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में सलाद आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगा। इसकी काफी हद तक उम्‍मीद जताई जा रही है कि अक्‍टूबर में जनता को 100 रुपए किलो प्‍याज मिलेगा। मालूम हो कि प्याज का दाम राष्ट्रीय राजधानी में बढ़कर 25 से 30 रुपये किलो हो गया है, जो एक पखवाड़े पहले 15-20 रुपये किलो था।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्याज के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लगाने से घरेलू बाजार में इस सब्जी के बढ़ते दाम को स्थिर करने में मदद मिलेगी। वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्याज के निर्यात पर एमईपी लगाए जाने से घरेलू बाजार में कीमत में वृद्धि पर अंकुश लगने की संभावना है और दाम स्थिर होंगे।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्याज के निर्यात पर अंकुश लगाने तथा घरेलू कीमतों में तेजी को थामने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य 300 डॉलर प्रति टन लगाया। न्यूनतम निर्यात मूल्य वह मूल्य है जिसके नीचे निर्यातकों को निर्यात की अनुमति नहीं होती है। मार्च में पूर्व सरकार ने एमईपी को समाप्त कर दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com