सरकार ने मोदी, उमा के निजी सचिवों की नियुक्ति की
नई
दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव टोपनो को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही
सरकार ने दो अन्य कैबिनेट मंत्रियों के निजी सचिवों के नाम को भी मंजूरी दे
दी। इन नियुक्तियों को पहले रोक दिया गया था। सरकारी आदेश के अनुसार,
गुजरात कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी टोपनो प्रधानमंत्री कार्यालय में
निदेशक के पद पर काम कर रहे हैं।
उन्हें प्रधानमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी समीर वर्मा को जल संसाधान, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्री उमा भारती का जबकि बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम को संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। वर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जबकि पुरुषोत्तम 2004 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com