-->

Breaking News

'हॉलीडे' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए

मुंबई:  अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'हॉलीडे , अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह में 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ए.आर. मुरुगादोस निर्देशित यह फिल्म छह जून को रिलीज हुई। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'हॉलीडे..' का तीसरा सप्ताह शुक्रवार को 1.02 करोड़, शनिवार को 1.87 करोड़ रुपये कमाए। कुल 102.62 करोड़ रुपये कमाए, सफल।"

फिल्म में अक्षय के मारधाड़ दृश्यों का प्रचार वास्तविक मारधाड़ के रूप में किया गया। फिल्म रिलायंस एंटरटेंमेंट की पेशकश है और इसे विपुल शाह ने बनाया है। अक्षय, विपुल के साथ मिलकर 'नमस्ते लंदन' और 'वक्त , द रेस अगेंस्ट टाइम' सरीखी सफल फिल्में दे चुके हैं ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com