-->

Breaking News

साईं बाबा को भगवान मानने से शंकराचार्य का इनकार

नई दिल्ली : शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती ने विवादास्पद बयान देते हुए शिरडी के साईं बाबा को भगवान मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने साईं को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मानने से भी मना कर दिया और कहा कि उनकी पूजा को बढ़ावा देना हिन्दू धर्म को बांटने की साजिश है.

शंकराचार्य ने साईं बाबा के मंदिर बनाए जाने का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि जो शिरडी के साईं बाबा की पूजा को बढ़ावा दे रहे हैं वे चाहते हैं कि हिन्दू धर्म कमजोर हो. उन्होंने आरोप लगाया कि साईं बाबा के नाम पर पैसा कमाया जा रहा है. शंकराचार्य के इस बयान से साईं बाबा में आस्‍था रखने वालों के नाराज होने की आशंका है.

उन्होंने कहा कि साईं बाबा अगर वाकई हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक होते तो मुसलमान भी उनमें आस्था रखते. शंकराचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार के हिंदी में काम-काज के फैसले की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं और यह अच्छा फैसला है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com