-->

Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगा भारत

मेलबर्न : पिछले विश्व कप विजेता भारत अगले साल वनडे विश्वकप से पहले चार दिसंबर से एक फरवरी तक यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेने पर सहमत हुआ है। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में तीसरी टीम इंग्लैंड की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने विश्वकप से पहले आयोजित इन श्रृंखलाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है। अगले विश्वकप की आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच चार दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। श्रृंखला के अन्य मैच एडिलेड (12 से 16 दिसंबर), मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में आयोजित होंगे।

कुछ दिन के विराम के बाद, 16 जनवरी से त्रिकोणीय श्रृंखला शुरू होगी जिसका फाइनल मुकाबला पर्थ में एक फरवरी को खेला जाएगा। विश्वकप 14 फरवरी से खेला जाना है जो 29 मार्च तक चलेगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि अगले 12 महीने हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। इसमें पिछले सत्र के मुकाबले कुछ नई चीजें हैं जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों को फायदा होगा। इससे पहले हमारे पास कभी आस्ट्रेलिया के आस पास इतनी उच्चगुणवत्तापूर्ण क्रिकेट नहीं थी, फिर चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या घरेलू, महिलाओं हों या पुरूष, लाल गेंद का खेल हो या सफेद गेंद का। उन्होंने कहा कि आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2015 के बडे हिस्से के कारण 2014-15 का कार्यक्रम पिछले सत्र की तुलना में काफी अलग लगता है। हम 23 वर्ष में पहली बार इस विश्वकप की न्यूजीलैंड के साथ सहमेजबानी कर रहे हैं।

टेस्ट और त्रिकोणीय श्रृंखलाओं का कार्यक्रम इस प्रकार है:
चार से आठ दिसंबर( पहला टेस्ट, भारत बनाम आस्ट्रेलिया ) ब्रिसबेन 12 से 16 दिसंबर( दूसरा टेस्ट, भारत बनाम आस्ट्रेलिया ) एडीलेड 26 से 30 दिसंबर( तीसरा टेस्ट, भारत बनाम आस्ट्रेलिया ) मेलबर्न तीन से 07 जनवरी( चौथा टेस्ट, भारत बनाम आस्ट्रेलिया )

सिडनी वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला: 16 जनवरी-आस्ट्रेलिया बनाम भारत
18 जनवरी -आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
20 जनवरी-इंग्लैंड बनाम भारत
23 जनवरी -आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
26 जनवरी - आस्ट्रेलिया बनाम भारत
30 जनवरी - इंग्लैंड बनाम भारत
पर्थ एक फरवरी - फाइनल

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com