-->

Breaking News

भगवान जगन्नाथ की 137वीं रथ यात्रा हुई शुरू

पुरी। ओडिशा के पुरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की 137वीं ऎतिहासिक रथयात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान से अच्छे मानसून की कामना की। मोदी ने टि्वट किया, "रथयात्रा" के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस मंगल दिवस पर हम भगवान जगन्नाथ के सामने सिर झुकाते है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अलग-अलग रथों पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलेंगे।

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को रस्सों से खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जा रहा है। जहां सुबह 4 बजे पूजा के लिए भगवान जगन्नाथ मंदिर के पट खुल गए है।

इस रथयात्रा में देश-विदेश के लाखों भक्त आए है। सुरक्षा की लिहाज से सुरक्षा बलों की 100 से ज्यादा बटालियन यहां तैनात की गईं हैं। इस बार रथयात्रा में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे है।

पुरी के साथ ही देश के कई शहरों में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। पुरी के बाद सबसे भव्य यात्रा अहमदाबाद से निकाली जाती है। इस बार रथयात्रा की शुरू आत में रथ पर झाडू लगाकर पूजा-अर्चना सीएम आनंदी बेन पटेल करेंगी।

वहीं इस मौके पर मंगला आरती में बीजेपी के महासचिव अमित शाह मौजूद रहेंगे। यह रथयात्रा कई इलाकों से होते हुए करीब 18 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com