रोनाल्डो ने क्लोस से कहा, ‘वेलकम इन 15 क्लब’
रियो डि जनेरियो : अपने जमाने के
दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने जर्मनी के फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोस को विश्व कप
में सर्वाधिक गोल करने के उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने पर बधाई दी
है।क्लोस ने कल घाना के खिलाफ बराबरी का गोल दागा जो उनका विश्व कप में
15वां गोल है। इसके साथ ही उन्होंने रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की।
रोनाल्डो ने क्लोस को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरते हुए और
फिर उन्हें रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए देखा।
ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने बाद में ट्वीट करके क्लोस को बधाई दी। रोनाल्डो ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, क्लब में आपका स्वागत है क्लोस। मैं आपकी खुशी समझ सकता हूं। क्या खूबसूरत कप है। इसके बाद उन्होंने जर्मन भाषा में भी क्लोस का फिर से ‘15 क्लब’ में स्वागत किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com