-->

Breaking News

इंग्लैंड 2022 में भी नहीं जीत पाएगा विश्व कप: रेडनैप

लंदन : इंग्लैंड की फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रेग डाइक ने भले ही अपनी टीम के लिये 2022 में विश्व चैंपियन बनने का लक्ष्य तय किया हो लेकिन पूर्व राष्ट्रीय कोच और क्वीन्स पार्क रेंजर्स फुटबाल क्लब के प्रमुख हैरी रेडनैप ने कहा कि टीम इसे हासिल नहीं कर पाएगी। रेडनैप ने बीबीसी रेडियो फाइव लाइव से कहा, क्या हम दोहा में विश्व कप जीतेंगे। मुझे नहीं लगता। जब मैं कोच था तब दो तीन ऐसे खिलाड़ी थे जो इंग्लैंड की तरफ से नहीं खेलना चाहते थे।

इंग्लैंड की टीम ब्राजील में चल रहे विश्व कप में इटली और उरूग्वे से हारकर ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। यह फुटबाल एसोसिएशन के प्रमुख डाइक के लिये झटका है जिन्होंने पिछले साल सितंबर में पद संभालने के बाद टीम के लिये यूरो 2020 के सेमीफाइनल और 2022 में विश्व चैंपियन बनने का लक्ष्य तय किया था। रेडनैप का मानना है कि युवा स्तर पर विदेशी खिलाड़ियों को रखने से इंग्लैंड की प्रगति प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा, युवा स्तर पर समस्या है। देश में सर्वश्रेष्ठ युवा टीम में कई विदेशी खिलाड़ी हो सकते है। एक समय था जब युवा टीमों में कई स्थानीय खिलाड़ी होते थे लेकिन अब चेल्सी या मैनचेस्टर सिटी को देखिये, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी टीमों में कई विदेशी खिलाड़ियों को रखा है और यह भी समस्या है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com