रूस के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अल्जीरिया पहली बार अंतिम 16 में
कुरिशिबा: फुटबॉल वर्ल्ड कप में शुक्रवार को पहले दौर के अंतिम मुकाबले खेले गए। इस्लाम स्लिमानी के हेडर के जरिए किए गए गोल के दम पर ग्रुप एच के एक मैच में रूस के साथ 1-1 से मैच ड्रा कराकर अल्जीरिया पहली बार अंतिम 16 में जगह बना पाया। रूस को अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना था। उसकी शुरुआत अच्छी रही मैच के छठे मिनट में ही दिमित्री कोम्बारोव के लंबे शॉट पर एलेक्जेंडर कोकोरिन ने शानदार हेडर कर टीम को बढ़त दिला दी।
मैदान पर दोनों टीमें लगभग बराबरी की दिखीं। हालांकि रूस ने कुछ ज्यादा आक्रमक खेल दिखाया। अल्जीरिया की टीम सही मायने में ड्रा की हकदार थी और 30वें मिनट में स्कोर बराबर करने का एक मौका भी आया जब स्लिमानी का शॉट गोलकीपर के हाथ से लगता हुआ बार के ऊपर से निकल गया। पहले हाफ की समाप्ति पर रूस 1-0 से आगे था।
दूसरे हाफ में 60वें मिनट में अल्जीरिया को फ्री किक मिली। यासिन ब्राहिमी ने फ्री किक लिया और स्लिमानी ने इस बार गेंद को गोल पोस्ट में डालने में कोई गलती नहीं की। उसके इस हेडर के साथ ही स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा।
ग्रुप में शीर्ष पर रहे बेल्जियम ने भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतकर लीग चरण में जीत की तिकड़ी पूरी की। वह पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुका था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com