-->

Breaking News

फीफा वर्ल्‍ड कप 2014: मुलर के गोल से ग्रुप में शीर्ष पर रहा जर्मनी

रीसीफे (ब्राजील) : अनुभवी स्ट्राइकर थामस मुलर के दूसरे हाफ में किये गोल की मदद से जर्मनी ने गुरुवार को यहां विश्व कप फुटबाल के अपने आखिरी लीग मैच में अमेरिका को 1-0 से हराकर ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुलर ने खेल के 55वें मिनट में यह गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत से जर्मनी के तीन मैच में सात अंक रहे और उसने शान से अंतिम 16 में कदम रखा। अमेरिका को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह ग्रुप से नाकआउट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम रही। अमेरिका और पुर्तगाल के समान 4-4 अंक रहे लेकिन गोल अंतर में बेहतर होने के कारण अमेरिकी टीम अगले दौर में पहुंची। अमेरिका ने चार गोल किये और इतने ही गोल खाये जबकि पुर्तगाल ने उसके समान चार गोल किये लेकिन उसके खिलाफ सात गोल हुए। जर्मनी से शुरू से ही हमलावर तेवर अपनाये लेकिन उसके स्ट्राइकरों की अंतिम क्षणों की चूक के कारण वह पहले हाफ में गोल से वंचित रहा।

खेल के दूसरे मिनट में ही मुलर की बाइसिकिल किक के बाद लुकास पोडोलस्की का शाट बाहर चला गया। इसके बाद भी इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अमेरिका के रक्षकों को व्यस्त रखा लेकिन कुछ अवसरों पर आखिरी क्षणों की हड़बड़ी तो कुछ मौकों पर अपना 103वां मैच खेल रहे गोलकीपर टिम हावर्ड की चपलता के कारण वे गोल नहीं कर पाये। खेल के 35वें मिनट में मेसुट ओजिल ने एक रक्षक को तो छका दिया लेकिन उनका शाट सीधे हावर्ड के पास पहुंचा। अमेरिका ने पहला सार्थक प्रयास 22वें मिनट में किया लेकिन ग्राहम जुसी का शाट क्रास बार के बेहद करीब से बाहर चला गया।

आखिर में जर्मनी को अपने आक्रामक रवैये का 55वें मिनट में फायदा मिला जब मुलर ने उसकी तरफ से गोल दागा। हावर्ड ने उनके पहले शाट को बेहतरीन तरीके से रोक दिया था लेकिन मुलर रिबाउंड के लिये तैयार थे जिसे उन्होंने पूरी तेजी दिखाकर जाली में उलझा दिया। मुलर का यह विश्व कप के नौवें मैच में नौवां गोल था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com