-->

Breaking News

पहले ही दिन 'एक विलेन' ने 16 करोड़ रुपये कमाए

नई दिल्ली। मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' ने पहले दिन शानदार शुरुआत की। शुक्रवार को यह फिल्म भारत में 2539 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की।

कारोबार विश्लेषक तरण आदर्श ने कहा कि एक विलेन की शुक्रवार की कमाई 16.72 करोड़ (2539 स्क्रीन्स)। 2014 में भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है।

फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है। करण जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और जेनेलिया डिसूजा जैसी हस्तियां इस फिल्म की प्रशंसा कर चुकी हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com