-->

Breaking News

कोस्टारिका पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

रीसिफे  (ब्राजील ) : ब्रायन रूईज के शानदार प्रदर्शन से दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे कोस्टारिका ने कल रात यहा यूनान पर पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज करके पहली बार विश्व कप फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रूईज ने नियमित समय में गोल करके कोस्टारिका को बढ़त दिलायी और फिर पेनल्टी शूटआउट में भी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलायी। दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 से बराबरी पर थी। यूनान के सोकराटिस पापास्ताथेपोलस ने इंजुरी टाइम में गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया था जिसमें कोई टीम गोल नहीं कर पायी।

फैनिस गेकास यूनान की तरफ से चौथी पेनल्टी चूक गये जबकि माइकल उमाना ने कोस्टारिका की तरफ से पांचवीं पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। कोस्टारिका ने यूरोपीय टीम को अपना शिकार बनाने की तरफ पहला महत्वपूर्ण कदम 52वें मिनट में उठाया जब क्रिस्टियन बोलानोस ने पेनल्टी एरिया के करीब खड़े रूईज को गेंद थमायी और कप्तान ने उसे जाली में उलझा दिया। ग्रुप डी के मुकाबले में हेडर से किये गये गोल से इटली के अरमानों पर पानी फेरने वाले रूईज के शाट में ताकत नहीं थी लेकिन यूनानी गोलकीपर ओरेस्टिस कार्नेजिस और रक्षापंक्ति के उनके साथियों ने गोल रोकने का कोई खास प्रयास नहीं किया।

यूनान ने हमले तेज कर दिये लेकिन कोस्टारिका को भी लग गया था कि जीत उसके करीब है और उसने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। लेकिन पापास्ताथेपोलस इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करने में सफल रहे। गेकास ने नीचे रहता हुआ शाट जमाया जिस पर केलोर नेवास नियंत्रण नहीं रख पाये और बोरूसिया डोर्टमंड के डिफेंडर पापास्ताथेपोलस ने रिबाउंड पर गोल कर दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com