-->

Breaking News

सोना 195 रूपये टूटा

नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद घरेलू स्तर पर ग्राहकी सुस्त पडने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 195 रूपये टूटकर 28530 रूपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि औद्योगिक मांग बढने से चांदी 80 रूपये की मामलू बढत लेकर 44980 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी बाजारों में सोने में तेजी देखी गई1 सोमवार को 1315.95 डालर प्रति औंस के स्तर पर रहा सोना सप्ताह के  अंत में 1.86 डालर बढकर 1317.81 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान अमेरिकी सोना वायदा भी 1316.40 डालर प्रति औंस के मुकाबले 2.3 डालर की बढत के साथ 1318.70 डालर प्रति औंस बोला गया।

डीलरों के मुताबिक सप्ताह के शुरूआती कारोबार में विदेशी शेयर बाजार में आई गिरावट और इराक संकट के विस्तार होने की आशंका में निवेशकों के पीली धातु की ओर रूख करने से सोने में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना दो महीने के उच्चतम स्तर 1321.90 डालर प्रति औंस पर भी रहा।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंत में अमेरिका में जारी कमजोर आॢथक आंकडों की वजह से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर के कमजोर पडऩे से भी पीली धातु को समर्थन मिला है। इस दौरान चांदी भी 20.85 डालर प्रति औंस की तुलना में 0.55 डालर की मामूली बढोतरी के साथ 21.40  डालर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com