-->

Breaking News

होगी रिलीज़ काका की आखिरी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'रियासत', जिसे दो साल पहले उनकी मौत से पहले शूट किया गया था, उस फिल्म  के लिए कोई खरीददार नहीं मिल रहे है। खबर है कि इस फिल्म को काका की दूसरी पुण्यतिथि पर रिलीज किया जाएगा।

काका का देहांत 18 जुलाई 2012 को हुआ था और तब से इस फिल्म के निर्माता विजय सिरोही और निर्देशक अशोक त्यागी फिल्म के लिए खरीददार खोज रहे हैं। राजेश खन्ना के सह अभिनेता रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में कहा, 'बहुत अफसोस की बात है कि राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म में इंडस्ट्री कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही।'

अशोक त्यागी के मुताबिक राजेश खन्ना फिल्म के निर्माता और उनके लिए बंद लिफाफे में एक खत छोड़ गए हैं, जिसे वह फिल्म के रिलीज होने वाले दिन ही खोलना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि वह 18 जुलाई यानी काका की पुण्यतिथि के दिन इस फिल्म को रिलीज़ करना चाहते है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com