राजस्थान में 2 नाबालिग से रेप, एक की हत्या
जयपुर :
यूपी के बदायूं में रेप और फिर हत्या के बाद राजस्थान में भी दो नाबालिग
बच्चियों से रेप और फिर उनमें से एक की हत्या का शर्मनाक मामला सामने आया
है. जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले में 14 साल की लड़की के साथ दो लोगों
ने पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी, जबकि दौसा जिले में 15 साल की
लड़की के साथ रेप किया गया.
पुलिस ने बताया कि झालवाड़ा में शनिवार को पशुचारा लेने गई लड़की के साथ पप्पू तंवर (23) और उसके रिश्तेदार श्याम लाल (21) ने रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. लड़की का शव रविवार को पास के जंगल में मिला. लड़की के परिजनों को शक है कि वारदात में गांव के तीन लोग शामिल हैं. पुलिस ने इनमें से दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी लालचंद फरार है.मामले में जिला कलेक्टर ने लड़की के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी और सहायता का चेक परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट लड़की के परिवार से मिलने जाएंगे.
घर में अकेली पाकर रेप
राज्य के दौसा जिले के लाडली का बासगांव में भी एक दलित नाबालिग से उसी के घर में रेप किए जाने की घटना सामने आई है. थानाधिकारी मुरारी लाल ने बताया कि लड़की जब घर में अकेली थी तभी कानाराम मीणा (26) घर में घुस आया और उसने लड़की के साथ रेप किया. लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com