KKR टीम के स्वागत समारोह में शामिल होंगी CM ममता
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरी बार जीत हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के स्वागत के लिए शहर को पूरी तरह से सजा दिया गया हैं। टीम के भव्य स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को इडेन गार्डन्स में होने वाले विशेष स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, क्रिकेट और दूसरे खेलों के पूर्व खिलाड़ियों सहित कई और लोग मौजूद होंगे। इस दौरान आम लोगों का स्टेडियम में जाना निशुल्क होगा। कार्यक्रम दिन में एक बजे शुरू होगा।
इससे पहले नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर जब आईपीएल ट्रॉफी लेकर आज कोलकाता पहुंचे तो बड़ी संख्या में प्रशंसक हवाईअड्डे के बाहर मौजूद थे। खेल मंत्री मदन मित्रा और बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारी टीम के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्वागत समारोह के लिए अपने कार्यक्रम में फेरबदल किए हैं। ममता ने सोमवार को कहा कि आईपीएल का सातवां संस्करण जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का मंगलवार को शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी को उत्तरी बंगाल में पांच दिन के दौरे पर रहना था।
हालांकि अब वह केकेआर टीम के स्वागत समारोह के लिए सोमवार देर रात ही कोलकाता लौट आएंगी। समारोह के खत्म होने के बाद वह दौरे पर लौट जाएंगी। राज्य सरकार और बंगाल क्रिकेट संघ मिल कर इडेन गार्डन्स में स्वागत समारोह का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए गृह सचिव बासुदेब बनर्जी, खेल मंत्री मदन मित्रा और पुलिस आयुक्त सुरोजित कर पुरकायस्थ बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया तथा कोषाध्यक्ष विश्वरूप डे से मिले।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com