-->

Breaking News

लखनऊ को 21वीं सदी का मॉडल सिटी बनाएंगे

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ को 21वीं सदी का मॉडल सिटी बनाने का खाका तैयार कराया है। इसमें करीब 900 करोड़ की लागत से 80 किलोमीटर की परिधि में बनने वाले रिंगरोड के अलावा रेलवे के चार नए टर्मिनल मैडिकल कॉलेज केंद्रीय विश्वविद्यालय आई.टी सिटी की योजना है।इस संदर्भ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि 900 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंगरोड की तकनीकी रिपोर्ट केंद्र से आई राष्ट्रीय राज्यमार्ग की टीम ने दे दी है।
 
चारबाग रेलवे स्टेशन का बोझ कम करने के लिए शहर के चारों ओर मुख्य मार्गो पर नए टर्मिनल की योजना है। जिसमें बरेली, मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वालों के लिए मानकनगर में, वाराणसी जाने वालों के लिए उतरेठिया, गोरखपुर की ओर आने वालों के लिए मल्हौर तथा नैनीताल की ओर जाने वालों के लिए लखनऊ सिटी में टर्मिनल देने का सुझाव आया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com