-->

Breaking News

उमा ने लिखा शंकराचार्य को खत

नई दिल्ली: साईं बाबा की पूजा के मुद्दे पर विवादों के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने द्वारकापीठ एवं ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को एक पत्र लिखकर सफाई दी कि उन्होंने साईं बाबा को भगवान का अवतार कभी नहीं कहा है। भारती ने पत्र में शंकराचार्य को बताया कि हरिद्वार में प्रैस कांफ्रैंस में पत्रकारों ने शिरडी के साईं बाबा के भगवान होने के बारे में तीन प्रश्न पूछे जिनके उत्तर में उन्होंने कहा था कि साईं बाबा ने कभी नहीं कहा कि मैं भगवान हूं।

उनके भक्तों ने भी कभी मांग नहीं की कि उन्हें 25वां अवतार घोषित किया जाए क्योंकि सनातन परंपरा में सिर्फ 24 अवतार माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में माता-पिता गुरु और अतिथि को भी भगवान के समान मानने की बात कही गई है।

उनके हिसाब से यह बिल्कुल निजी विषय हैं कि भगवान के 24 अवतारों के अलावा और किसको भगवान माना जाए या न माना जाए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं शिरडी के साईं बाबा को बहुत मानती हैं क्योंकि वह सभी संत परंपराओं का बहुत सम्मान करती हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com