ढाका: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर परवेज रसूल ने काफी अच्छा खेला और मैच के शुरुआत में ही बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया।

उन्हें अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट अनामुल हक (44) के रूप में मिला। इसके बाद परवेज ने अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम (59) को अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 272 रन बना भारत के सामने 273 का लक्ष्य रखा है। आज वनडे सीरीज का पहला मैच है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है, सुरेश रैना के हाथों में टीम की कमान है।

भारतः अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना (कप्तान), अंबाती रायडू, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, परवेज रसूल, अमित मिश्रा, उमेश यादव और मोहित शर्मा

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, अनामुल हक, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (कप्तान), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, नासिर हुसैन, जियाउर रहमान, मशरफे मुर्तजा, अब्दुर रज्जाक और अल अमीन हुसैन