-->

Breaking News

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को STF ने हिरासत में लिया

भोपाल: मध्यप्रदेश के चर्चित और कुछ समय से राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बने व्यावसायिक परीक्षा मंडल 'व्यापमं' घोटाले में आज राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पूर्व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को हिरासत में ले लिया।

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार इसके पहले उसके अधिकारियों ने पूर्व मंत्री शर्मा से उनके यहां स्थित निवास पर पहुंचकर पूछताछ की। लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद शर्मा को एसटीएफ का एक दल अपने साथ कार्यालय ले आया। इस दल ने शर्मा के निवास से अनेक दस्तावेजों की पड़ताल भी की।

एसटीएफ के एक बड़े अधिकारी ने यूनीवार्ता से कहा कि शर्मा को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। उनसे और पूछताछ की जा रही है। इस बीच यह संभावना बढ गई है कि शर्मा की औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की घोषणा कर दी जाएगी। शर्मा को उनके निवास से सीधे एसटीएफ मुख्यालय ले जाया गया और वहीं पर एसटीएफ थाना भी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com