इराक में 40 भारतीय कामगार अगवा
नई दिल्ली :
इराक में 40 भारतीय कामगारों को अगवा कर लिया गया है। हालांकि किसी भी गुट
ने अभी तक ना तो इसकी जिम्मेदारी ली है और न ही कोई मांग रखी है। विदेश
मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने ज़ी न्यूज को बताया कि 40 अगवा
भारतीयों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। भारत इराकी अधिकारियों के संपर्क
में है। भारत सरकार ने कुछ हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं जो इस प्रकार
है--
दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम का नंबर : +91-11-23012113, +91-11- 2301 7905, +91-11-23014104
ई-मेल : controlroom@mea.gov.in.
बगदाद स्थित भारतीय दूतावास का नंबर : +964 770 444 4899, +964 770 484 3247
एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक इराक के मोसुल शहर में एक प्रॉजेक्ट के लिए काम कर रहे 40 भारतीयों को अगवा कर लिया गया है। ये सभी लोग वहां कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हुए थे। इनको अगवा करने के पीछे इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल-शाम (आईएसआईएस) आतंकियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इराक के मोसुल शहर से जब इन भारतीयों को निकाला जा रहा था, तभी इन्हें अगवा कर लिया गया था। सुन्नी जेहादियों ने प्राकृतिक तेल से भरपूर मोसुल शहर को अपने कब्जे में कर लिया था। हालांकि यहां के स्थानीय कुर्द मिलिसिया ने आईएसआईएस आतंकियों को खदेड़ कर इस शहर पर अपना कब्जा कर लिया है।
केंद्र सरकार ने अपने भारतीय कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इराक में भारत के पूर्व राजदूत सुरेश रेड्डी को समझौते के लिए भेजा गया है। रेड्डी को हाल ही में आसियान का विशेष दूत नियुक्त किया गया है। रेड्डी को इराक में अच्छे संपर्क होने के कारण यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति के विशेषज्ञों और सुरक्षा सलाहकारों को स्पष्ट कहा है कि अगवा भारतीयों की सुरक्षित वापसी में कोई कोताही नहीं बरती जाए। सरकारी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ए.के. डोभाल खुद ही रेस्क्यू मिशन को कॉर्डिनेट कर रहे हैं। मालूम हो कि इराक में गृह युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। सुन्नी जिहादियों ने शिया समर्थित इराकी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com