संसद का बजट सत्र 7 जुलाई से 6 अगस्त तक : सूत्र
नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र 7 जुलाई से शुरू हो सकता है जिसके करीब एक माह तक चलने की संभावना है। यह सत्र 6 अगस्त तक चलेगा। इस बाबत बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, सत्र के पहले सप्ताह के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण, रेलवे बजट और आम बजट संसद में पेश किये जाने की संभावना है। दोनों ही बजट को जुलाई अंत तक संसद की मंजूरी दिलवाने की जरूरत है।
सत्र की शुरुआत 7 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण के साथ होगी। 8 जुलाई को रेल बजट और 10 जुलाई को आम बजट पेश किया जा सकता है। दोनों ही बजट को जुलाई अंत तक संसद की मंजूरी दिलनी जरूरी है, क्योंकि लोकसभा द्वारा पारित लेखानुदान की अवधि जुलाई अंत तक समाप्त हो जाएगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com