-->

Breaking News

BJP के अभ्यास वर्ग में राजनाथ सिंह का संबोधन होगा

खजुराहो: छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश से पहली बार चुने गए पार्टी के सांसदों और सभी विधायकों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष सिंह विशेष विमान से सुबह दस बजकर 20 मिनट पर खजुराहो आएंगे। वे एक होटल में आयोजित अभ्यास वर्ग को संबोधित करने के बाद दोपहर में विशेष विमान से मुंबई रवाना हो जाएंगे। भाजपा ने राज्य से पहली बार चुने गए सांसदों और सभी विधायकों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग यहां आयोजित किया है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सांसदों और विधायकों को मार्गदर्शन देंगे।

दो दिन के दौरान मुख्य रूप से संगठन की रीति-नीति और कार्य क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। अभ्यास वर्ग के दोनों दिन सभी जनप्रतिनिधियों से सुबह छह बजे जागने की अपेक्षा की गई है। इसके बाद सात बजे से साढे सात बजे तक योग करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत दोनों दिन सुबह दस बजे से सत्र प्रारंभ होंगे, जो विभिन्न विषयों पर केंद्रित रहेंगे। पहले दिन के सत्र देर शाम तक चलेंगे, जबकि दूसरे दिन दोपहर में समापन सत्र का आयोजन किया गया है। राज्य में लोकसभा की 29 में से 27 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। इनमें से 14 सांसद पहली बार चुने गए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com