पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की रिमांड अवधि बढ़ी
भोपाल: व्यापमं घोटाले के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस की एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की रिमांड अवधि अदालत ने 24 जून तक बढा दी। एसटीएफ ने पूर्व मंत्री शर्मा को रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रथम श्रेेेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के समक्ष पेश किया।एसटीएफ की ओर से रिमांड अवधि बढाए जाने के अनुरोध पर अदालत ने एसटीएफ को फटकार लगाते हुए कहा कि वह रिमांड अवधि में पूछताछ क्यों नहीं कर पाई। रिमांड अवधि की जांच शून्य दिखायी दे रही है। एसटीएफ ने तर्क दिया कि पूर्व मंत्री का व्यापमं मामले में गिरफ्तार कुछ आरोपियों से आमना-सामना कराके पूछताछ नहीं हो पाई है।
अदालत ने शर्मा की रिमांड अवधि 24 जून तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि इस दौरान अन्य अभियुक्तों के साथ आमना-सामना कराके उनसे पूछताछ की जाए। तत्कालीन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शर्मा को एसटीएफ ने संविदा शिक्षक प्रवेश परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके ओएसडी रहे ओ पी शुक्ला और व्यापम के पूर्व अधिकारी भी एसटीएफ की
गिरफ्त में हैं।
इस बीच व्यापम फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार किए गए दो नगर निरीक्षकों सुशील और सुधीर श्रीवास्तव को भी आज ही अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 24 जून तक एसटीएफ की रिमांड पर रहने के आदेश दिए। दोनों पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को व्यापमं के जरिए पुलिस विभाग की नौकरी में लगवाया है। एसटीएफ ने व्यापम फर्जीवाडे में हाल के दिनों में गिरफ्तार किए गए कुछ छात्रों में आज 13 को इसी अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com