नई शिक्षा नीति बनायी जायेगी
भोपाल:मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की नई शिक्षा नीति बनायी जायेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श किया जा रहा है। इसके लिये कोई भी व्यक्ति सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ई-लायब्रेरी स्थापित की जायेगी। इसमें देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी।
श्रीमती ईरानी ने आज राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीआर), भोपाल में स्वर्ण जयंती कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास और आईसीटी अधारित टीचर्स ट्रेनिंग हब का लोकार्पण किया।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मंत्रालय किसी मंत्री का नहीं बल्कि सम्पूर्ण स्टॉफ का है, इसलिये सभी लोग मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिये मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों का एक समूह बनाना चाहते हैं, जो देश के विकास के लिये कार्य करे। श्रीमती ईरानी ने कहा कि ऐसी नीति बनाई जायेगी कि देश में तकनीकी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हो सकें।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिसर्च के लिये फेलोशिप दी जायेगी। संस्थान के संचालक डॉ. विजय अग्रवाल ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सांसद अलोक संजर, अपर सचिव मानव संसाधन विकास अमिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com