-->

Breaking News

राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

भोपाल:राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी का मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर आज जबलपुर आगमन हुआ। विमानतल पर श्री मुखर्जी का स्वागत राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और जबलपुर महापौर श्री प्रभात साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक  नंदन दुबे, सेना के मध्य भारत एरिया के मेजर जनरल संजय अग्रवाल, संभाग आयुक्त दीपक खांडेकर एवं आईजी उपेन्द्र जैन भी मौजूद थे।

डुमना विमानतल से राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी हेलीकाप्टर से राज्यपाल श्री रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। श्री मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह समारोह में शामिल होने जबलपुर आये हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com