धोनी की अगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना
मुंबई :
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत की 18 सदस्यीय टीम पांच टेस्ट
मैचों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो
गई। टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज में नौ जुलाई से
होगी।
इंग्लैंड दौरे की शुरूआत 26 जून से लीसेस्टर में तीन दिवसीय अ5यास मैच के साथ होगी। भारतीय टीम को इसके बाद एक से तीन जुलाई तक डर्बीशर के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलना है।
ट्रेंटब्रिज में पहला टेस्ट नौ जुलाई से खेला जाएगा जबकि इसके बाद लार्ड्स (17 से 21 जुलाई), साउथंपटन के द रोज बाउल (27 से 31 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (सात से 11 अगस्त) और द ओवल (15 से 19 अगस्त) में बाकी टेस्ट खेले जाएंगे। टेस्ट श्रृंखला के बाद 25 अगस्त से सात सितंबर तक पांच मैचों की वनडे श्रृंखला और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, वरूण आरोन, रिद्धिमान साहा और पंकज सिंह।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com